हवालात में रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।

सोशल मीडिया पर महिला पुलिस चौकी के हवालात में रील बनाकर वायरल करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम आमडंडा का है, जहां महिला पुलिस चौकी का निर्माण कार्य चल रहा है।

 

इसी दौरान एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दो युवक हवालात के अंदर बंद होकर रील बना रहे थे, जबकि तीसरा युवक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि रील बनाने वाले तीनों युवक चौकी की सफाई के लिए वहां पहुंचे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सत्येंद्र (30 वर्ष) पुत्र प्रेमपाल , पवन पुत्र निरवाहान और जितेंद्र पुत्र हरिद्वारी लाल थाना बहेड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग और अनुशासनहीनता के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment