नाबलिग लड़की से बलात्कार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। गणेश जी की मूर्ति की स्थापना देख कर लौट रही नावालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिये। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई औऱ तीनो को जेल भेज दिया।नगर के मोहल्ला रामलीला में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला की 16 साल की नावालिग़ पुत्री बीती 19 तारीख़ की रात रामलीला के मंदिर पर गणेश मूर्ति की स्थापना देखने गई थी। घर वापस लौटते समय रास्ते में तीन युवक लड़की को जबरदस्ती खींचकर धर्मशाला के पीछे अँधेरे में ले गए औऱ फिर बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

 

 

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक राजा, शिवम् गुप्ता, अंशुल गुप्ता निवासी मोहल्ला रामलीला बहेड़ी सहित 2 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने तीनो नामज़द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज