आंवला के रेवती में मारपीट का मामला, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम रेवती में मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम रेवती निवासी लल्ला मियां ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को अपने धान की फसल में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही छोटे और दीपक, जो अपनी ननिहाल में रहते हैं, तथा एक डॉ. रणवीर का भांजा, जो नशे की हालत में था, खेत पर आ पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लल्ला मियां से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छोटे, दीपक और डॉ. रणवीर के भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment