चाकू के साथ पकड़े गए युवक को पुलिस ने भेजा जेल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। अवैध रूप से चाकू रख कर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वन विभाग तिराहे से रामलीला गेट की तरफ आ रहे एक युवक के पास अवैध हथियार है।

 

इसपर पुलिस ने रामलीला मैदान से आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद ज़ब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो युवक की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक अमान पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला नूरीनगर कस्बा बहेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज