पूर्व फौजी के हड़पे दस लाख रुपये ,वापस माँगने पर गाली गलौच मारपीट,मुकदमा दर्ज,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी पूर्व फौजी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र भागीरथ के मुताबिक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के थाना किच्छा के ग्राम इंदपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र राम कृपाल से उनकी जान पहचान थी। और दोनो का एक दूसरे के घर आना जाना पूर्व फौजी के मुताबिक एक रोज़ विशाल कुमार उनके घर आया और दस लाख रुपये उधार मांगे जिसपर पूर्व फौजी ने पांच-पांच लाख के दो चेक विशाल कुमार को दे दिए दोनो चेक से विशाल कुमार ने भुगतान करा लिया।

 

 

पूर्व फौजी का आरोप है कि जब ज़रूरत पड़ने पर  उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो विशाल कुमार ने रुपये देने से साफ मनाकर गालियां देने शुरू कर दिया और विरोध करने पर आरोपी विशाल कुमार व उसके एक अज्ञात साथी ने पूर्व फौजी से मारपीट की । आरोप यह भी  है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई जिसपर पीड़ित ने कोर्ट में मदद की गुहार लगाई अब आज कोर्ट के आदेश पर बहेड़ी पुलिस ने आरोपी विशाल कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment