नेग को लेकर लड़का पक्ष ने किन्नरों से की मारपीट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

– पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज की एनसीआर


बहेड़ी। नेग के पैसों को लेकर लड़का पक्ष ने दो किन्नरों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साये दोनों किन्नर थाने पहुँच गए और मामले की शिकायत पुलिस से की जिसपर पुलिस ने आरोपियों पर एनसीआर दर्ज कर ली।जानकारी के मुताबिक ग्राम शकरस के एक बेंक्वेट हाल में पीलीभीत से बारात आई थी। बताया जाता है कि ज़ब बारात में मांगलिक कार्य हो रहे थे तभी दो किन्नर वहां पहुँच गए और लड़का पक्ष से नेग की मांग करने लगे।

 

 

 

इसपर लड़का पक्ष ने किन्नरों को जो नेग दिया वह किन्नरों को कम लगा और वह और नेग देने की मांग करने लगे। इसपर लड़का पक्ष के कुछ लोगों ने किन्नरों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसपर आक्रोषित किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने किन्नरों की शिकायत पर आरोपियों पर एनसीआर दर्ज कर ली है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज