घर से लापता हुए युवक की गोली मारकर हत्या,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

-परिजनों ने दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप

बहेड़ी। बुधवार शाम को लापता हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से गुज़र रही किच्छा नदी किनारे पड़ा मिला। युवक का शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया और परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और शव को कब्ज़े में लेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहम्मदपुर निवासी धर्मेंद्र उम्र 25 वर्ष बुधवार शाम को घर से बाहर गया था। देर रात तक ज़ब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे काफ़ी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार की दोपहर युवक का शव ग्राम के ही पास किच्छा नदी किनारे पड़ा मिला। किसी ने युवक के गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने दो युवकों पर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।

युवक का शव बरामद युवक कल से लापता था शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है हत्या की आशंका जताई जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी ,डॉक्टर तेजवीर सिंह सीओ ,बहेड़ी

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज