महिला  के मामा -भाई ने की थी हत्या ,पुलिस ने किया खुलासा 

SHARE:

बरेली  – आंवला क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर कल्पवट कृषि फार्म फुलासी फाटक पर 10 अक्टूबर 2023 को एक व्यक्ति का रस्सी से लटका हुआ शव मिला था, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा था और जांच आरंभ कर दी थी। जिसमें पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

अलीगंज के गांव जोगीठेर के निवासी सुगर पाल सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर अपने भाई हरीश की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने पिंटू उर्फ बंटू निवासी ग्राम चैना मुरारपुर थाना हाफिजगंज और सुभाष निवासी अखा थाना बिशारतगंज को मुखबिर की सूचना पर पुरैना तिराहा से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने बताया मेरे गांव के घर के पास रहने वाले के घर उनकी भांजी आती रहती थी जिससे प्रेम प्रसंग हो गया था जब इसकी जानकारी उसके मामा और भाई को हुई तो उन्होंने उसकी शादी जोगीठेर में मृतक हरीश के साथ कर दी तभी से उससे मिलने की कोशिश कर रहा था इसी को लेकर रंजिश चल रही थी और हरीश को शराब पिलाकर पेड़ पर रस्सी बांधकर फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने उक्त दोनों से मोबाइल एक सिम और 570 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उप निरीक्षक दुष्यंत गोस्वामी, कांस्टेबल पंकज कुमार और सुनित कुमार रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!