बहेड़ी पुलिस ने तीन ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली : बहेड़ी पुलिस ने गुरूवार  को  वन विभाग तिराहे से चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा। बहेड़ी पुलिस के मुताबिक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में नगर चौकी प्रभारी अशोक कुमार के साथ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बहेड़ी के वन विभाग तिराहे से चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में तिलक राज गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता,विशाल गुप्ता पुत्र कुंवर पाल गुप्ता,एवं राजीव गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता बताए जा रहे हैं ।

 

जो कि ज़िला रामपुर के थाना भोट के गांव रमपुरा के निवासी हैं। पुलिस ने इन शातिर ऑटो लिफ्टर के पास से जिला रामपुर से चोरी की गई एक हीरो डीलक्स और एक स्टार सिटी बाइक एवं तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं ।  पुलिस ने शातिर तीनों ऑटो लिफ्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया है पुलिस के मुताबिक तीनों शातिर ऑटो लिफ्टर के खिलाफ़ जिला रामपुर में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज