बहेड़ी मुठभेड़ में गौकशी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी घायल हुए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया।

बहेड़ी क्षेत्र में 24/25 मार्च की रात श्यामाचरण गोटिया के जंगल में किच्छा नदी किनारे गौवंशीय पशु के वध की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश जारी रखी।


शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध फिर से वारदात की तैयारी में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने उत्तमनगर रोड स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार लोग वाहन मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर टेंपो फंस गया और आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह घायल हो गए।

 

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पैर में गोली मारकर काबू किया, जबकि दो अन्य को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फैजान, लईक, सद्दाम और रवि शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, पशु वध के उपकरण, टेंपो वाहन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो गोकश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज