किला पुलिस ने सट्टा की खाई करते हुए एक युवक को पकड़ा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पुलिस ने सट्टा की खाई करते हुए एक युवक को पकड़ा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया
सट्टे की पर्ची के साथ 1230 रुपये भी बरामद किए

 

बरेली।  किला पुलिस ने सट्टा की खाई करते हुए 21 जनवरी रात 10 बजे रज़ा कॉलोनी से सटे सोनालिका ट्रैक्टर्स के गेट के सामने से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे की पर्ची के साथ 1230 रुपये भी बरामद किए है। किला पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीबीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक  सोनालिका ट्रैक्टर्स की गेट पर सट्टे की खाई कर रहा है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी शादाब पुत्र शखावत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज