साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1 लाख 53 हजार रुपये 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर के रहने वाले पवन कुमार अग्रवाल ने अपने चार क्रेडिट कार्ड से 1लाख 53 हजार रुपये कटने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित पवन अग्रवाल ने बताया कि उसके अलग अलग बैंको के क्रेडिट कार्ड है, 21 जनवरी को अचानक उसके कार्डो  से पैसे कटने लगे। उसके चार खातों  से 1 लाख 53 हजार रुपये कट गए । इसके बाद उसने तुरंत इज्जत नगर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। वही पुलिस ने सोमवार को  बताया कि मामले की जांच चल रही है। पीड़ित की रकम को वापस दिलाया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज