दरगाह आला हज़रत पर आजादी के जश्न का हुआ आगाज़।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम मे मदरसा छात्रों और मदरसा शिक्षकों ने आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव और घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शान के साथ तिरंगा फिजा मे लहराकर एक खूबसूरत मानव श्रंखला बनाकर देश व विशेषकर रुहेलखंड के स्वतन्त्रता संग्राम के योद्धाओं और वीरो को याद किया। साथ ही जबाज़ों की कुर्बानियों का इतिहास भी जाना।
मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती आकिल रजवी,मौलाना डाक्टर एजाज अंजुम, मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी,मुफ्ती मोहम्मद अफरोज़ आलम,मुफ्ती मोइनुद्दीन खान,मौलाना अख्तर,कारी अब्दुल हकीम,मौलाना मोइन,सय्यद अनवारूल सादात,ज़ुबैर रज़ा खान,मास्टर कमाल,मास्टर इरफान आदि ने जंगे आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला  और तिरंगे के महत्व के बारे में भी बताया । मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस मौके पर दरगाह के सभी उलेमा ने मुसलमानों से आज़ादी के जश्न में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment