रामपुर : मानव श्रृंखला बनाकर फहराया गया 75 फीट का तिरंगा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

रामपुर।देश की आजादी को 75 भी वर्षगांठ  है जिसको लेकर जगह जगह जश्न मनाया जा रहा है कोई तिरंगा हाथ में लेकर सड़कों से गुजर रहा है तो कोई अपने घरों में तिरंगे को लहरा रहा है। कुछ इससे हटकर एक अनूठे अंदाज में विकासखंड चमरौआ की ओर से 75 फीट का लंबा झंडा मानव श्रृंखला के रूप में फहराया गया है।

जनपद के चमरौआ विकासखंड के बीडीओ की जिम्मेदारी पीसीएस अधिकारी डॉक्टर अभिनीत कुमार पर हैं। उन्हीं की अगुवाई में आजादी के अमृत महोत्सव पर विकासखंड कार्यालय के गेट के निकट मानव श्रृंखला के साथ 75 फीट लंबे झंडे को फहराया गया है। इस दौरान अधिकारियों और कर्मियों के साथ ब्लॉक प्रमुख हीरा बाला यादव के अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि श्रृंखलाबद्ध तरीके से मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment