जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में  पेयजल व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई , नए वाटर कूलर लगाने के लिए निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर शनिवार को  कलेक्ट्रेट एवं कोषागार परिसर में जन सामान्य हेतु पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रहे पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई एवं नए वाटर कूलर लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि जन सामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

निरीक्षण के समय वाटर कूलर के पास गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए तथा जो भी व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाये। कोषागार स्थित वाटर प्यूरीफायर को देखकर उसे सही कराने या निष्प्रयोज्य कराने के निर्देश दिये गये और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाये।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश सहित अन्य कई  अधिकारी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज