सार्वजनिक स्थल पर रंजिशन माँ बेटियों ने ग्रामीण से की मारपीट,मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। गांव  बंजरिया निवासी सोनपाल सिंह पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को वताया कि 23 मई की शाम लगभग 7.30 बजे गाँव में काली माता के मन्दिर पर भंडारा चल रहा था।कि वहीं भंडारे में पहुँची गाँव ढकिया ठाकुरान निवासी पूनम पत्नी नरेश सिंह और उनकी बेटी रंजना और संजना ने अचानक पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज  शुरू कर दी।

 

 

विरोध पर मारपीट कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।बचाने पर गांव के ही विमल सिंह पुत्र बाबू सिंह से भी  तीनों ने मारपीट की।भंडारे में शामिल होने आए अन्य लोगों ने बमुश्किल बचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त तीनों माँ बेटियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज