मेष राशि को मिलेगा अपनों का साथ, जानें सभी अपना दैनिक राशिफल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आचार्य सत्यम शुक्ला 

फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें विस्तार से

मेष राशि के जातकों को मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि के लिए व्यापार में सफलता का योग है और संपत्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और विरोधी सुलह का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि वालों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि का योग है और घर में शुभ कार्य होंगे।

कन्या राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन यात्रा से बचें।

 

वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

 

धनु राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी और माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि के लोगों को पिता से लाभ मिलेगा और साहस में वृद्धि होगी। कुंभ राशि वालों के लिए करियर में उन्नति के अवसर आएंगे।

 

मीन राशि के जातकों की मेहनत रंग लाएगी और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

दिन के शुभ मुहूर्त: राहुकाल सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक है। अमृत चौघड़िया सुबह 6:00 से 7:30 और शाम 4:30 से 6:00 बजे तक है। शुभ चौघड़िया सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक और लाभ चौघड़िया दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक रहेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment