सफर ए उमराह के लिए रवाना हुए जायरीन,फूल माला पहनाकर किया विदा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी। उमराह के लिए मक्का मदीना जाने वाले जायरीनों का सिलसिला जारी है। पवित्र सफर ए उमराह के लिए शनिवार रात व रविवार सुबह को कस्बे से जायरीनों का जत्था रवाना हुआ।जत्थे में मो.युनूस अंसारी, उनकी पत्नि नाजमा, भाई नाजिम अंसारी, उनकी पत्नी निखत और नाजिम के पुत्र नूरैश व ग्राम कुरतरा के कुछ लोगों सहित करीब 25 लोग सफर ए उमराह पर रवाना हुए।

 

जायरीनों को मुबारक सफर पर विदा करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचें।लोगों ने जायरीनों से देश में अमन चैन और अपने हक में दुआ मांगने की गुजारिश की।सफर ए उमराह पर जा रहे जायरीनों को परिजनों और कस्बे के लोगों ने फूल माला पहनाकर विदा किया।
इस दौरान एडवोकेट इमरान अंसारी,जामा मस्जिद के पूर्व इमाम जाबिर अली,सरदार अजहरी,सदर सैफ,डॉक्टर गयास अंसारी,अजीज अहमद,आफताब आलम,असद अंसारी,अमान अंसारी,मुश्ताक सकलैनी,सोहेल अंसारी,मौलाना जुबैर रजा, मास्टर अमरपाल, मास्टर दौलतराम, जे ई सुशील कुमार आदि तमाम लोगों ने विदा किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment