छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव सोरहा निवासी एक युवक को बुधवार को पुलिस ने पाक्सो एक्ट मे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर दरोगा हरवीर सिंह कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने छात्रा से छेड़छाड़ के वांछित आरोपी नाजिम पुत्र बुंदन निवासी सोरहा को शंखा पुल से बुधवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया।आपको बता दें बीते मंगलवार को थाना भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ थाना क्षेत्र के गांव के पास रास्ते मे रोककर छात्रा से छेड़छाड़ की थी। आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज