फतेहगंज पश्चिमी में हुई भाजपा सदस्य्ता अभियान की बैठक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को भाजपा की सदस्यता अभियान चलाने को लेकर मण्डल फतेहगंज पश्चिमी की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला अर्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। सदस्यता अभियान प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया भारतीय जनता पार्टी की सदस्य अब शून्य हो चुकी है।अब नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर मोबाइल से मिस कॉल कर सदस्य बनाए जाएंगेl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सितंबर को भाजपा के सदस्य बनेंगे।दो तारीख को मुख्यमंत्री जी सदस्य बनेंगे।उसके बाद पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगाl प्रत्येक मण्डल में बीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।

 

 

जिसमे मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष को  अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैl सदस्यता प्रमुख डॉ मनोज गुप्ता ब्लाक प्रमुख प्रीतिनिधि सतेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य संजीव शर्मा सौरभ पाठक धीरेंद्र सिंह नरोतम मौर्य संजय चौहान विद्याराम मौर्य आकाश गंगवार जोगेंद्र सिंह कैलाश शर्मा मिथलेश कश्यप गुड्डी सिंह आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज