बरेली। बरेली कॉलेज में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने आदेश जारी करते हुएबताया कि 1 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा।इस दौरान कॉलेज में नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी।हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से तय परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं और जरूरी शैक्षणिक कार्य चलते रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा कार्य में लगाई जाएगी, उन्हें छुट्टियों के बदले प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा।यह आदेश कॉलेज प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय की ओर से जारी किया गया है।
Author: newsvoxindia
Post Views: 145




