कांग्रेस नेताओं ने उमेश आर्य के घर पहुंचकर जताया शोक, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का संदेश सौंपा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश आर्य को शोक संदेश सौंपा गया। उनके बड़े भाई सुरेश चंद्र आर्य के हाल ही में हुए आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने उनके घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा भेजा गया शोक संदेश बरेली के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उमेश आर्य और उनके भतीजे देवेश आर्य को सौंपा। नेताओं ने संदेश पढ़कर सुनाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुरेश चंद्र आर्य के निधन का समाचार बेहद दुखद है और पार्टी परिवार इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करता है। नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रेमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. केवी त्रिपाठी, पंडित कृष्णकांत शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, प्रभात गिरी गोस्वामी, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सागर, सोनू बख्शी, सेवा दल जिला अध्यक्ष अवनीश और अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मो. हसन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।शोक संवेदना के इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने परिवार के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन भी जताया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज