15 अगस्त पर BSNL का खास ऑफर, एक रुपये में मिलेगी सिम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों के लिए विशेष अभियान चलाने जा रहा है। 14 और 15 अगस्त को बरेली समेत सात जिलों में मेगा मेले लगाए जाएंगे। इन मेलों में लोगों को मौके पर ही नई मोबाइल सिम लेने और उसे एक्टिवेट कराने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही फाइबर इंटरनेट कनेक्शन की बुकिंग भी की जा सकेगी।

BSNL की ओर से बरेली, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल में ये मेले लगाए जाएंगे। नए ग्राहकों के लिए एक रुपये का ‘फ्रीडम 2.0’ ऑफर खास आकर्षण रहेगा। इस ऑफर में 24 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा BSNL का 1111 रुपये का फाइबर इंटरनेट प्लान भी ग्राहकों को बताया जाएगा। इसमें 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड, 5000 जीबी डेटा, 27 मनोरंजन सेवाएं और देशभर में अनलिमिटेड लोकल व STD कॉलिंग की सुविधा शामिल है।

मेगा मेले में ग्राहकों को BSNL की सैटेलाइट फोन सेवा और BSNL एंटरटेनमेंट टीवी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कंपनी ने अभियान को सफल बनाने के लिए फ्रेंचाइजी, रिटेलर और अपनी क्षेत्रीय टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है।

BSNL के इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिक से अधिक लोगों तक अपनी मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की जानकारी पहुंचाना और मौके पर ही नई सेवाएं उपलब्ध कराना है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment