भव्य कलश शोभायात्रा के बाद प्रारम्भ हुआ श्री रूद्र महायज्ञ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।कस्बे में स्थित श्रीराम लीला मैदान में कथा व्यास स्वामी विष्णुचित आचार्य जी महाराज ने विधिवत हवन यज्ञ पूजन के बाद भव्य कलश शोभायात्रा निकलवाई।

 

कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया।कलश यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर कस्बे में परम्परागत रास्ते से गुजरती हुई प्राचीन शिव मन्दिर मोहल्ला पिछवाडा में पहुँची वहीं से वापस होकर रामलीला मैदान यज्ञ स्थल पर जाकर कलशों को स्थापित कर दिया गया।तत्पश्चात 7दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा,ज्ञान यज्ञ प्रवचन सत्संग आरम्भ हुआ।

 

 

श्री रूद्र महायज्ञ प्राता 7 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा कथा शाम 7 बजे से रात्रि एक बजे तक रोजाना होगी।तत्पश्चात 15 मई को पूर्णआहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा।इस अवसर पर आयोजक श्री हनुमान चालीसा समिति के सदस्य लक्ष्मी देवल,महेन्द्र हिन्दू,राजीव कठेरिया,वीरेंद्र कठेरिया,त्रिमल सिंह राठौर,जसवंत राठौर,प्रमोद देवल,राजकुमार वर्मा,राजीव गुप्ता,प्रवेश देवल,उमेश देवल,के.पी.शर्मा,धर्मपाल कठेरिया,प्रदीप माली,दिनेश देवल आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment