शिवपाल ने साधा भाजपा पर निशाना कहा प्रदेश में नौकरशाही हावी है

SHARE:

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा की प्रदेश में नौकरशाही अपने चरम पर है।  किसान, नौजवान और मुसलमान को लूटा जा रहा है।  किसी की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगो की आवाज़ों को दबाया जा रहा है।  हम अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे इसके खिलाफ आवाज़ उठाएंगे।

शिवपाल सिंह आज यहाँ एटा में यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के सम्मेलन में शामिल होने के आए थे।  इसके बाद उन्होंने प्रसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ये बाते कही।  उन्होंने मदरसों के सर्वे पर भी सवाल उठाए और कहा कि सभी स्कूलों के सर्वे होने चाहिए। बुलडोज़र कार्रवाही पर बात करते हुए उन्होंने कहा की किसी गरीब को ना सताया जाए। आगे उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा वो सभी देख रहे हैं।  हालात ठीक नहीं है।  मुसलमानो के साथ मनमानी चल रही है है।  आगे उन्होंने कहा जहां-जहां अन्याय होगा, वहां धरना प्रदर्शन करेंगे। जेल जाना पड़ा तो जेल भी जाएंगे, लेकिन अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!