शर्मनाक:नाबालिग से बलात्कार,-गर्भवती होने पर दवा खाने से हालत बिगड़ी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। एक नाबालिग को प्रेमजाल मे फंसाकर टेलर ने रेप कर गर्भवती कर दिया। गर्भवती होने पर नाबालिग ने दवा खा ली जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है।यहां के एक गांव की नाबालिग लड़की का सिलाई का काम करने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोर ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग के साथ रेप कर दिया।

 

 

करीब तीन महीने बाद जब किशोरी को गर्भवती होने का पता चला तो लड़के ने बातों में लेकर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे गम्भीरवस्था में बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल वालों ने थाना बारादरी सूचना देकर किशोरी के बयान दर्ज कराने को कहा है।बारादरी पुलिस ने घटना की जानकारी बहेड़ी पुलिस को दे दी है। उधर किशोरी के परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नही दी है। किशोरी के परिजन अस्पताल मे इलाज करा रहे है। किशोरी की दशा चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी लड़का घर से भाग गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज