Shahjhanpur news : बच्चों के विवाद में देवरानी की हत्या | जेठानी ने चाकू से किया हमला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

यूपी के शाहजहांपुर के  थाना बंडा क्षेत्र के अंतर्गत  बाबा चरनदास कॉलोनी में बच्चों के विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। यहां एक जेठानी ने अपनी देवरानी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देवरानी सोनी देवी उर्फ सुनिता (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोनी देवी की शादी करीब पांच साल पहले कॉलोनी निवासी अनिल से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। सोनी देवी और उनकी जेठानी नन्ही एक ही मकान में अपने-अपने परिवार के साथ रहती थीं। बीती रात दोनों के बच्चों के बीच विवाद हो गया, जिस पर दोनों महिलाओं में कहासुनी शुरू हो गई।

इसी दौरान नन्ही ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा बढ़ा दिया और पति मुकेश से चाकू लेकर सोनी देवी पर हमला कर दिया। खून से लथपथ सोनी को पति अनिल ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नन्ही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज