सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एसोसिएट प्रोफेसर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लभारी स्थित सत्यराज आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार को एक एसोसिएट प्रोफेसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान डेव जॉन के रूप में हुई है, जो कॉलेज के स्वास्थ्यवृत्त एवं योग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार उनकी नियुक्ति इसी वर्ष अप्रैल में हुई थी।

 

सोर्स।न्यूज वोक्स

पुलिस के अनुसार हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर एस-7 में प्रोफेसर का शव कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला। घटना की सूचना कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, लभारी चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान कमरे से शराब की दो बोतलें, जिनमें एक खाली थी, फ्रूटी के खाली पैकेट, बिस्किट के रैपर और कुछ दवाइयां बरामद हुईं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि डेव जॉन पिछले कुछ दिनों से अपने कमरे में ही रह रहे थे और बहुत कम लोगों से संपर्क में थे। घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज