नाबालिग  लड़की को भगा ले जाने के मामले में महिला सहित पांच पर रिपोर्ट

SHARE:

 

बहेड़ी। नाबालिग  लड़की को घर से बुलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की घर से सोने के जेबरात भी अपने साथ ले गई है।
थाना बहेड़ी के एक व्यक्ति का कहना है कि बीती 01 फरवरी की रात 10 बजे जब उसके जब  पुत्र घर पर नही थे तब गांव की ही फरीन पुत्री अच्छन उसके घर आई और उसकी 15 साल की नाबालिग  लड़की को वहाने से बुलाकर घर के बाहर ले गयी।

 

 

आरोप है कि घर के बाहर मुस्तकीम निवासी  बरेली व अच्छन पुत्र सद्दन व मुजीब पुत्र जमील व मोईन पुत्र अच्छन निवासीगण निवासी  बहेड़ी कार से खडे थे। इसके बाद उक्त सभी लोग उसकी पुत्री को बहला – फुसलाकर अपने साथ ले गये। उसकी पुत्री घर से एक तोला सोने के झाले, एक तोला सोने की चूड़ी अपने साथ ले गई है। लड़की को वापस करने के लिये वह आरोपियों के  पास दिन रात चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी लड़की को वापस नही किया। शिकायत के बाद पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!