रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर भाजपा का स्मृति अभियान, बरेली में जिला कार्यशाला आयोजित

SHARE:

 

 

बरेली ।भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान

Advertisement
के अंतर्गत आज सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि इंदौर की महारानी रहीं रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती को भाजपा पूरे भव्यता से मनाएगी। इसके लिए 21 मई से 31 मई तक जिले भर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से स्मृति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अहिल्याबाई को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने विदेशी आक्रमणों के दौर में काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का पुनरोद्धार कराया। उनका जीवन सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का महान उदाहरण है।

 

 

सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने रानी अहिल्याबाई को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उनका जीवन आज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है।

जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों और योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे महारानी के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

स्मृति अभियान के अंतर्गत होने वाले प्रमुख कार्यक्रम:

  • 19 मई: रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट
  • 21-22 मई: जिला संगोष्ठी
  • 23-24 मई: घाट सज्जा व नदी आरती
  • 25 मई: रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रदर्शनी
  • 26-28 मई: पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन
  • 29-30 मई: नगर पालिका, नगर पंचायत व ब्लॉक स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
  • 31 मई: जन्म त्रिशताब्दी श्रद्धांजलि समारोह

कार्यक्रम में विधायक डॉ एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, पूरन लाल लोधी, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति गंगवार, कार्यक्रम संयोजक डॉ निर्भय गुर्जर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!