बरेली। जिले में बाल विवाह करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस मन मना चुकी हैं।इस क्रम में आज बरेली पुलिस के अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को जागरूक किया और शपथ दिलाई की वह अपने आसपास या परिवार में किसी का बालविवाह नहीं होने देंगे।एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने इस संबंध में एसपी ट्रेफिक राममोहन सिंह को निर्देश दिए थे कि वह स्टाफ के सभी कर्मचारियों को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक करें ।
एसपी ट्रेफिक राममोहन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को लाइन में बुलाकर बाल विवाह रोकने के प्रेरित किया। यह क्रम जिले के अधिकतर थानों में हुआ जहां थाना प्रभारियों ने अपने कार्यस्थल पर पुलिसकर्मियों को बाल विवाह रोकने के साथ समाज को इसके पीछे के नुकसान बताने को भी कहा।
Author: newsvoxindia
Post Views: 60




