मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने किया खुलासा ,2 गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । सीबीगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किये  हैं। जानकारी के मुताबिक  18 मार्च की शाम को  कुलदीप मौर्य खलीलपुर तिराहे से गुजर रहे थे, तभी दो युवकों ने उनका ओप्पो मोबाइल फोन छीन लिया। और भाग गए ।

 

 

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो मामले की जांच शुरू हुई। सीबीगंज पुलिस ने एक  सूचना पर इंद्रा नगर कॉलोनी के पीछे बने मैदान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शुलभ सिंह और विजय उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। दोनों सीबीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रास्ते में आने-जाने वाले लोगों और बच्चों से मोबाइल छीनते थे। चोरी के बाद वे सिम कार्ड निकालकर फेंक देते थे और मोबाइल को छिपा देते थे। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े जाने पर लोगों को डराने के लिए चाकू रखते थे। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज