बरेली में तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, छह गिरफ्तार, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के बिजली के तार, ट्रांसफार्मर का तेल, अवैध हथियार, कारतूस, वाहन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

सोर्स। बरेली पुलिस

पुलिस के अनुसार  की बीती बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनौर जागीर क्षेत्र के पास कुछ संदिग्ध लोग बिजली के तार चोरी करने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आसिफ पुत्र नन्हे निवासी बहेड़ी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पांच अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में बिजली के तार चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

 

सोर्स।बरेली पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए बिजली के तार, ट्रांसफार्मर का तेल, दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो वाहन और तार काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की संपत्तियों को निशाना बना रहा था।

एएसपी  नीलेश मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की थी। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ। कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज