पुलिस ने 25 हजार का इनामी पशु तस्कर अन्नी को किया गिरफ्तार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

तस्कर जिले के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में था शामिल ,

बरेली : भोजीपुरा पुलिस टीम व एस.ओ.जी. टीम ने  संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर थाना इज्जतनगर से 25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित व जनपद के टॉप-10 अभियुक्त मो0 अनीस उर्फ अन्नी पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर जिला बरेली को बिलवा पुल के नीचे से  एक अवैध  तमंचा 315 बोर व 01  कारतूस ,  गिरफ्तार कर लिया  । अभियुक्त काफी समय से थाना इज्जतनगर के गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहा था । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो लगातार अपने साथियों सहित गौकशी की घटनाओं को अन्जाम दे रहा था ।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक पशु तस्कर मो अनीस काफी समय से वांछित चल रहा था।  पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम रखा था।  आज अनीस को बिलवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।  अनीस जिले के टॉप टेन बदमाश की लिस्ट में  शामिल है।  उसके पर जिले के कई थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।  आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment