थप्पड़ मारने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस खुलासे में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। एक युवक की थप्पड़ मारने के विवाद में दिनदहाड़े हत्या कर दी गईं । युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में रहने वाले विशाल (23 ) पुत्र मुल्लू की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे की वजह रंजिश बताई जा रही है।

 

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मृतक के पिता से पूछताछ में पता चला कि उनके रिश्ते के चाचा द्वारा यह हत्या की गई है।अभी तक घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ में यह पता चला है कि मृतक के पिता के ममेरे भाई को थप्पड़ मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद था । हालांकि इस जानकारी के संबंध में पुलिस के पास कोई प्रमाण नहीं है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment