डीएलएड परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। डीएलएड परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस निवासी 28 वर्षीय पंकज कुमार यादव और इज्जतनगर के मुंशीनगर निवासी 30 वर्षीय प्रमोद यादव फरीदपुर क्षेत्र के लौंगपुर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में तैनात थे। शुक्रवार को दोनों शिक्षकों की ड्यूटी डीएलएड परीक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में लगाई गई थी। सुबह करीब 9:30 बजे दोनों बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे।

 

बताया जा रहा है कि बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही घोड़ा-बुग्गी से जा टकराई। दोनों शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और इसी दौरान ट्रक चालक उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज