बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी के त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। संगोष्ठी में कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है। इस दिन भारत ने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाने का काम हमारे वीर सैनिकों ने किया। हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में लगभग 2 महीने तक भारत-पाकिस्तान के बीच चला। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी। भारत ने ऑपरेशन विजय शुरू किया और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना की जीत हुई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय के बाद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को हम नमन करते है।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल युद्ध में देश के सैकड़ों जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की रक्षा की। उन्होंने बताया कि यह दिन हर देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के समय के पूर्व कैप्टेन जमुना प्रसाद फौजी व पूर्व कैप्टेन प्रेमपाल गंगवार सहित 60 पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य,मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, प्रशांत पटेल, कार्यक्रम संयोजक मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ निर्भय सिंह गुर्जर, राहुल साहू, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, मुकेश राजपूत, शिवम शर्मा, कैलाश शर्मा, अजय वीर सिंह, के पी राण, संजय सिंह चौहान, अजय अरोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी के त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह रहे। संगोष्ठी में कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है। इस दिन भारत ने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाने का काम हमारे वीर सैनिकों ने किया। हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया।
सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में लगभग 2 महीने तक भारत-पाकिस्तान के बीच चला। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी। भारत ने ऑपरेशन विजय शुरू किया और पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया। इसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना की जीत हुई। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय के बाद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को हम नमन करते है।
जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल युद्ध में देश के सैकड़ों जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की रक्षा की। उन्होंने बताया कि यह दिन हर देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के समय के पूर्व कैप्टेन जमुना प्रसाद फौजी व पूर्व कैप्टेन प्रेमपाल गंगवार सहित 60 पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य,मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, प्रशांत पटेल, कार्यक्रम संयोजक मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ निर्भय सिंह गुर्जर, राहुल साहू, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, मुकेश राजपूत, शिवम शर्मा, कैलाश शर्मा, अजय वीर सिंह, के पी राण, संजय सिंह चौहान, अजय अरोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
