खबर कॉम्पैक्ट :मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में  दो युवक गिरफ्तार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

  • किला पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार
  • गिरफ्तार युवकों के पास 34 ग्राम अफीम , 100 ग्राम चरस बरामद
  • पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कोर्ट के सामने किया पेश

 

 

बरेली ।किला पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। किला पुलिस ने अलखनाथ के पास अभियुक्त कुशल गुप्ता पिता संतोष गुप्ता निवासी हार्टमैन थाना प्रेमनगर को 34 ग्राम अफीम के साथ वही किला थाना क्षेत्र आनंद विहार कॉलोनी के फहाद अहमद पुत्र फैजान अहमद को 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को माननीय कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी में है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज