शिक्षा मित्रने गोली मारकर की खुदकुशी,पुलिस मामले की जांच में जुटी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • शिक्षामित्र ने गोली मारकर की खुदकुशी
  • पड़ोसी से विवाद होने के बाद खुद को मारी गोली
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

 

 

बरेली । फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव कैरूआ में बहोरन  लाल पुत्र बाबूराम ने पड़ोसी से विवाद होने पर खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव का पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कार्रवाई में जुट गई।

 

मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता शिक्षा मित्र थे आज पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद उन्होंने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर खुदकुशी कर ली । वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

वही एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि  थाना फरीदपुर में आकाश बाबू पुत्र बहोरनलाल ने सूचना दी उनके पिता बहोरनलाल ने अपने मकान में खुद की लाईसेन्सी बन्दूक से खुद को गोली मार ली जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा मौका मुआयना किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज