खबर कॉम्पैक्ट : वन विभाग तिराहे से पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ नाबालिग़ को पकड़ा ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक नाबालिग  को पकड़ा
    पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग़ को बाल सुधार गृह भेजा
    बहेड़ी थाना क्षेत्र के वन विभाग तिराहे का मामला

बरेली :बहेड़ी थाना क्षेत्र के वन विभाग तिराहे से पुलिस ने  रविवारदेर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग़ को 315 बोर के अवैध तमंचे और 315 बोर के एक ज़िंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। बहेड़ी पुलिस के मुताबिक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी के नेतृत्त्व में एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बहेड़ी के वन विभाग तिराहे से 16 वर्षीय बाल अपचारी को 315 बोर के अवैध तमंचे और एक ज़िंदा कारतूस 315 बोर के साथ पकड़ लिया। बाल अपचारी बहेड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला  बताया जा रहा है पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे  बाल सुधार गृह भेज दिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज