बारादरी का अजीब गरीब मामला : हुड़दंग काटने वाले बरातियों के 6 वाहन सीज , 5 गिरफ्तार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के बारादरी क्षेत्र में हुड़दंग काटने वाले बरातियों के 6 वाहन सीज , 5 गिरफ्तार


पुलिस ने वायरल वीडियो पर की बड़ी कार्रवाई
किला थाना क्षेत्र बारादरी थाना क्षेत्र के आरिश लॉन में आई थी बरात  

 

 

बरेली।  बारादरी थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात को लग्जरी कारों के साथ निकली बरात में बरातियों ने  जमकर हुडदंग मचाया। आरोप यह भी है कि चलती कार से पटाखे  छोड़ने के साथ  फायरिंग भी की गई। इस मामले में बारादरी थाना पुलिस ने सोमवार 4 बजे  छह कारें सीज करके पांच चालकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया । जानकारी के मुताबिक चौधरी तालाब निवासी सोफियान नाम के युवक की रविवार रात आरिश लॉन में शादी थी।

 

रात 12 बजे किला इलाके से करीब 25 कारों और 15 बाइक से दोस्तों ने दूल्हे की बरात निकाली। सनरूफ से बाहर निकलकर और दरवाजों से लटककर बरातियों ने रैली निकालकर हुडदंग किया। आतिशबाजी छोड़ी और धमाल किया। रात में ही सूचना मिलने पर बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय ने आरिश लॉन में छापा मारा। वहां से पांच चालकों को पकड़ लिया और छह लक्जरी कारें लाकर थाने में सीज कर दी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज