खबर कॉम्पैक्ट :क्योलड़िया थाने में शराब पीकर हंगामा करने वाला हेड कांस्टेबल चेतन सिंह निलंबित,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

क्योलड़िया थाने के हेड कॉन्स्टेबल को किया निलंबित

कॉन्स्टेबल चेतन सिंह पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप

हेड कॉन्स्टेबल के मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

 

 

बरेली ।क्योलड़िया थाने में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल चेतन सिंह को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया है । चेतन सिंह ने शनिवार को थाने में शराब पीकर थाने में हंगामा किया था। जिसके बाद थाना प्रभारी ने हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराया था, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई थी।

 

 

बाद में थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने चेतन सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है। इससे पहले भी चेतन सिंह के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने और काम में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही थी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज