नेशनल

LIVE : बरेली में निकाली गई 455 वर्ष पुरानी राम बारात : भगवान राम के साथ सीता मैया ने समुद्र पार करने की रस्म , मनमुग्ध हुए रामभक्त

Advertisement

 

यूपी के बरेली में राम बारात की रस्म पिछले 455 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। इस बार भी कोरोना महामारी से उभरने के बाद राम बारात का आयोजन चौधरी तालाब मैदान पर भव्य तरीके से किया गया है । इसी क्रम में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात रानी साहिबा के फाटक गुलाबनगर से विधि विधान से पूजा-अर्चना कर निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। बाहर से आये कलाकारों ने राम विवाह का मनमोहक मंचन किया। इसके बाद रानी साहब के फाटक से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार व मेयर डा. उमेश गौतम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीराम बारात को हरी झंडी दिखाई। राम बारात ब्रह्मदेव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, चाहबाई, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, किला होते हुए चौधरी तालाब पहुंची।

 

देखिये यह वीडियो

 

 

 

इस दौरान भगवान श्रीराम की बारात में सुंदर-सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रीराम बारात का समापन रानी साहब की फाटक से शुरू होकर चौधरी तालाब पर समाप्त हुआ। वही आयोजकों ने बताया कि यह श्रीराम बारात 455वीं राम बारात है। शहर में निकलने वाली सबसे पुरानी राम बारात बताई जाती है। आयोजकों द्वारा यह भी बताया गया कि राम बारात के चौधरी तालाब पर पहुंचने पर भगवान राम का विवाह सीता माता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

 

 

 

यहां कलेवा की रस्म के साथ राम बारात संपन्न हुई। श्रीराम सहित चारों भाइयों की झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यात्रा में बैंडबाजे व राम भजनों की धुन पर लोग थिरक रहे थे। जय श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों में गजब का उत्साह था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मुस्तैद रही। अध्यक्ष पंडित राम गोपाल मिश्रा, मयूर तलवार ,हरीश चंद्र शुक्ला, शिव नारायण दीक्षित, धीरेंद्र शुक्ला, मुनीश चंद्र मिश्रा, प्रभुनारायण तिवारी, बृजेश प्रताप सिंह अनिल तलवार शाने आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

20 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

22 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

22 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

22 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

22 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

23 hours