नेशनल

आज मां कुष्मांडा का गाय के दूध से करें अभिषेक और पेठे का लगाएं भोग ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष
आज नवरात्र का चतुर्थ दिवस में मां कुष्मांडा की पूजा आराधना की जाएगी। मां कुष्मांडा को को मिलने से बना पेठे का भोग लगाएं। साथ ही गाय के दूध से अभिषेक करें। तो सुख समृद्धि की बारिश होगी। रोग, शोक, क्लेश स्वता ही शांत हो जाएंगे।आर्थिक लाभ के लिए पीले वस्त्र पहने पीली वस्तुओं का दान करें द्वादश अक्षर मंत्र की कम से कम एक माला का जप करे। रोग शांति के लिए सूर्यं भगवान को रोली मिश्रित जल चढ़ाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – अश्विन मास, शुक्ल पक्ष

दिन – गुरुवार

तिथि -चतुर्थी तिथि

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र

योग – विष्कुम्भ योग

करण- वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:01 से 7:33 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:29 से मध्यान्ह 2:58 तक

शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 4:27 से रात्रि 8:58 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- खष्ठम चन्द्र रोग दे सकता है। गुरु व मंगल गोचर की अनुकूलता के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है।आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जॉब में लापरवाही से बचें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन- चन्द्रमा के पँचम गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है।सफेद व लाल रंग शुभ है। बुध व मंगल के गोचर भी अनुकूल है। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में तुला या मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।

सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा तृतीय रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व मंगल बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। द्वितीय चन्द्रमा सफलता देगा।

तुला- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। मंगल व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे। चन्द्रमा द्वादश है। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु- राशि स्वामी गुरु का चतुर्थ व चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- शनि कुंभ राशि में व दशम चन्द्रमा अपने कर्म में सफलता व मनोयोग देगा। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व गुरु गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का मीन राशि में व चन्द्रमा का नवम गोचर आपके भाग्यभाव को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के कन्या गोचर से लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का अष्टम गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल या शक्कर का दान करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

जितिन प्रसाद  बोले -हो रहा है विपक्ष का सूपड़ा साफ

बरेली : विपक्ष का सूपड़ा साफ होनें वाला हैं गांव से लेकर शहर तक एक…

3 mins

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन घायल , एक की हालत नाजुक

मीरगंज। धनेटा शीशगढ़ रोड पर दो बाइकें आमने सामने से टकरा गईं। टक्कर लगने के…

18 mins

विधायक एमपी आर्या ने मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

देवरनिया । ब्लाक दमखोदा के कुंडा कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में हाई…

35 mins

हज अरकान के साथ टीकाकरण का कार्यक्रम में हुआ आयोजित

बरेली: उत्तर प्रदेश हज कमेटी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा खलील हायर सेकेंडरी स्कूल…

40 mins

सड़क हादसे ने  चाचा -भतीजे की मौत, ममेरी बहन की शादी में शामिल होकर घर आ रहे थे वापस

आंवला। रविवार देर रात्रि शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के…

45 mins

प्रधान की फसल में आग लगाने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

शीशगढ़। 26 अप्रैल को गाँव मीरपुर के प्रधान के खेत में आग लगने से लगभग…

51 mins