पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम, हत्या का आरोप,
बदायूं। प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का कंकाल मिला है , मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी आस मोहम्मद के मुताबिक उन्होंने करीब चौदह माह पहले अपनी बेटी संजुम का निकाह नजदीकी गांव शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी शायर अली के साथ किया था। दोनों के बीच प्रेम विवाह के बाद विवाह हुआ था। पिता का कहना है कि शायर अली उनकी बेटी संजुम के साथ मारपीट करता था। संजुम ने उसके साथ प्रेम विवाह किया था।
इससे संजुम कई बार ससुराल छोड़कर मायके आ गई। लेकिन हर बार रिश्तेदारों ने समझौता कराकर उसे ससुराल भेज दिया। दस दिन पहले शायर उसे मायके से बुलाकर अपने घर ले गया था। उसने कहा था कि वह दिल्ली जाकर रहेगा। तब से शायर अली मायके वालों की संजुम से बात नहीं करा रहा था। चार पांच दिन पहले उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इससे परिवार वालों ने संजुम की खोजबीन शुरू कर दी। उसके घर गए तो शायर की मां ने उनके साथ गाली गलौज की। इसके बाद वह लौट आए। गुरूवार को चमरपुरा और बाजपुर के बीच कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी उन्होंने गन्ने के खेत में एक कंकाल पड़ा देखा। उन्होंने कंकाल के नजदीक पड़े मिले कपड़े दुपट्टे और चप्पल से संजुम की पहचान की है। पुलिस ने कंकाल पोस्टमार्टम कराया है। आस मोहम्मद ने संजुम के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बरेली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 6:00 बजे बरेली के कुर्मांचल नगर में…
राजकुमार , बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में सोमवार सुबह को ट्रेक्टर का एक्सल टूटने से…
भोजीपुरा। गांव बुझिया जनूबी में सड़क निर्माण को लेकर मतदान बहिष्कार की रैली निकालना ग्रामीणों…
शीशगढ़ ।रोड किनारे पैदल चल रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर…
आंवला। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम व चेक पोस्ट हरदासपुर में मोनू गुप्ता की हीरो…
बरेली। भाजपा ने रविवार को एनजीओ सम्मेलन खुशहाली सभागार में आयोजित किया गया जिसमें वन…