नेशनल

मुंबई के होटल में बम रखे होने की सूचना से मचा ,हड़कंप , फोन करने वाले ने बम डिफ्यूज करने के बदले मांगे 5 करोड़ रूपए ,

Advertisement

 

मुंबई के एक बड़े होटल में बम होने की सूचना मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल में फोन करके करके होटल के अंदर चार जगहों पर बम रखे होने की सूचना दी। व्यक्ति ने फोन पर बताया कि वह बम को डिफ्यूज कर सकता है,लेकिन इसके लिए उसे पांच करोड़ रुपये चाहिए। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 336, 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बम की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हालांकि,अभी तक बम बरामद नहीं हुआ है और फोन करने वाले का भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

हाल ही में महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया था। इस नाव में एके 47 और कुछ रायफल बरामद हुई थीं। संदिग्ध नाव मिलने के बाद रायगढ़ में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया था,नाव से जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ था। यह संदिग्ध नाव रायगढ़ के हरीहरेश्वर तट पर मिली थी। इसी तरह से नाव के जरिए साल 2008 में पाकिस्तानी आतंकवादी मुंबई में घुसे थे। यहां आने के बाद आतंकवादियों ने 26/11 के आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। इन आतंकी हमलों में आतंकवादियों ने मुंबई के होटल ताज, होटल ओबरॉय, लियोपोल्ड कैफे और सीएसटी स्टेशन सहित कई क्षेत्रों को निशाना बनाया था। होटल ताज को आतंकवादियों से पूरी तरह से मुक्त करने में कई दिन लग गए थे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन ,प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रही मौजूद

बरेली। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को  आई एम ए हाल में एक विशाल महिला…

11 hours

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल के लिए मांगे वोट

कांग्रेस बसपा पर लक्ष्मी जी का नाम लेकर  साधा निशाना सीएम ने उत्तराखंड के वोटरों…

11 hours

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आंवला।  थाना पुलिस ने थाने में पॉस्को  एक्ट अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे का वांछित…

12 hours

जितिन प्रसाद  बोले -हो रहा है विपक्ष का सूपड़ा साफ

बरेली : विपक्ष का सूपड़ा साफ होनें वाला हैं गांव से लेकर शहर तक एक…

15 hours

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,तीन घायल

मीरगंज ।  धनेटा शीशगढ़ रोड़ पर आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरसल…

15 hours

विधायक एमपी आर्या ने मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

देवरनिया । ब्लाक दमखोदा के कुंडा कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में हाई…

15 hours