शहर

हनीमून पर जाना है : जानिए दक्षिण भारत की बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में ,,

Advertisement

 

हर किसी कपल की ख्वाहिश होती है कि वो हनीमून के लिए सबसे खूबसूरत जगह पर जाए। यही वजह है कि कपल्स अपने हनीमून डेस्टिनेशन को बेहद सर्च और छानबीन के बाद तय करते हैं। वो हनीमून डेस्टिनेशन में रोमांस से लेकर घुमक्कड़ी, खानपान और शॉपिंग किसी भी चीज की कमी नहीं रहने देना चाहते हैं।  वैसे तो भारत में कई बेहतरीन और खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन हैं, लेकिन इस वक्त दक्षिण भारत कपल्स के बीच हनीमून के लिए परफेक्ट बना हुआ है। यहां की खूबसूरती कपल्स को मंत्रमुग्ध कर देती है और उनके सुंदर लम्हों में चार चांद लगा देती है। दक्षिण भारत में ऐसे ही सबसे सुंदर हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं।

वर्कला: अगर आप दक्षिण भारत में हनीमून के लिए जाना चाहते हैं, तो वर्कला जाइये। ये बेहद सुंदर जगह है। इसे दक्षिण भारत में सबसे अच्छे हनीमून स्थलों में गिना जाता है। नवविवाहित जोड़ों के लिए यह एक रोमांटिक जगह है। इसे आप परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन कह सकते हैं।

अल्लेप्पी: अल्लेप्पी की प्राकृतिक खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यहां देश ही नहीं दुनियाभर से सैलानी आते हैं। यह कपल्स के बीच सबसे फेवरेट और लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर है। यहां कपल्स हनीमून के लिए लग्जरी हाउसबोट बुक करा सकते हैं।

कोडईकनाल: कोडईकनाल भी दक्षिण भारत में स्थित लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती कपल्स के दिल और दिमाग में छा जाती है। पहाड़ियों और झीलों के दृश्य उनके रोमांस को दोगुना कर देते हैं। यहां कपल्स नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं।

कूर्ग: कूर्ग कर्नाटक का छोटा-सा हिल स्टेशन है। जहां बड़ी तादाद में कपल्स हनीमून के लिए जाते हैं। कूर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए भी सबसे परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों के मन को भा जाती है।

ऊटी: ऊटी पहाड़ों की रानी है। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना असंभव है। बड़ी तादाद में नव-विवाहित जोड़े यहां हनीमून के लिए आते हैं। यहां के मनमोहक दृश्य और मौसम कपल्स को बेहद भाता है। यहां सालभर किसी भी वक्त जाया जा सकता है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ ,मुकदमा दर्ज

भोजीपुरा। बीती रात एक दबंग प्रवृत्ति के युवक ने घर में घुसकर एक दलित समाज…

6 hours

फतेहपुर में दिव्य श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन

फतेहपुर । दिव्य श्रीमद् भागवत महापुरा का आयोजन गंभु का डेरा बगहा सरकंडी फतेहपुर में…

14 hours

प्रसूता की निजी अस्पताल में मौत के मामले में बजरंग दल ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

आंवला ।। सोमवार को  सी एम ओ डॉक्टर विश्राम सिंह के बरेली स्थित  कार्यालय पहुंच…

14 hours

तुला -धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन है खास , मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता , जाने अपना राशिफल

  दैनिक राशिफल ।।। 21 मई ,दिन मंगलवार, वर्ष 2024 मेष, मन अशांत रहेगा व्यापार…

16 hours

गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

मृतक भाजपा में अनुसूचित जाति के महामंत्री के पद पर था , बरेली : कोतवाली…

17 hours

वेयरहाउस का डीएम एसएसपी ने लिया जायज़ा

  बरेली : 4 जून को नतीजे आने वाले है इसको लेकर डीएम और एसएसपी…

17 hours