नेशनल

अभिनेत्री रिया सेन महाराष्ट्र में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं

Advertisement

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को काफी पंसद किया जा रहा है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई है। अभिनेत्री रिया सेन आज सुबह कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलते हुए नजर आई, एक्ट्रेस महाराष्ट्र में यात्रा पहुंचने पर उसमें शामिल हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस टॉप और जींस में नजर आईं, उन्होंने ब्लैक गॉगल भी पहना हुआ है.

यात्रा में भाग लेने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री थी पूजा भट्ट
इससे पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पूजा भट्ट ने हिस्सा लिया था। इसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह राहुल से बात करती नजर आ रही थी। पूजा भट्ट ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लेने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई थीं। पूजा भट्ट ने ट्वीट कर बताया कि इस सफर में वह 10.5 किमी चल चुकी हैं। राहुल गांधी को इस दौरे में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म-निर्देशक पूजा भट्ट का सपोर्ट मिला था। वीडियो में पूजा भट्ट को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते देखा गया था । यात्रा में शामिल होने के बाद पूजा भट्ट बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल हो गई हैं जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। इसके अलावा कुछ एक्टर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस यात्रा का सपोर्ट जरूर किया।

स्वरा भास्कर पहले ही राहुल गांधी की तारीफ कर चुकी हैं
आपको बता दें कि पूजा भट्ट से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी की तारीफ की थी। इसके अलावा पूनम कौर भी राहुल गांधी के सफर में शामिल हो चुकी हैं। पिछले हफ्ते अपना तेलंगाना दौरा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में इस यात्रा को पूरा कर चुके हैं इन दिनों यह यात्रा महाराष्ट्र में चल रही है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बुजुर्गो ने दिखाया हौसला , युवाओं ने किया निराश ,  बरेली में 57.88 ,आंवला में 57.08 % हुआ मतदान

ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों का भविष्य , 4 जून को खुलेगा प्रत्याशियों के किस्मत…

12 mins

जानिए किस प्रत्याशी और प्रशासनिक अधिकारी ने वोटिंग के दौरान क्या कहा

सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने किया मतदान  सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह…

39 mins

आंवला विधानसभा क्षेत्र में  58% हुआ मतदान

  आंवला। आंवला विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुबह 7:00 बजे मतदान…

48 mins

शीशगढ़ में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण 57.76 प्रतिशत हुआ मतदान

शीशगढ़।लोक सभा के तीसरे चरण का बरेली के शीशगढ़ में हुआ चुनाव पुलिस अभिरक्षा में…

55 mins

आंवला में शांतिपूर्ण मतदान के साथ मतदान बहिष्कार की भी आई खबरें

बरेली लोकसभा  की आंवला सीट  पर मतदाताओं में उत्साह गजब का रहा ।  चुनाव के…

1 hour

लोकतंत्र का पर्व बरेली वासियों के लिए रहा कुछ खट्टा और मीठा , जानिए कैसे

महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक बूथ मतदान केंद्र पर महिलाओं के लिए पिंक बूथ…

1 hour