खेती किसानी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन

Advertisement

बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
कृषकों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं का समाधान स्वयं जिलाधिकारी  शिवाकान्त द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने सम्बन्धित विभाग की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के किसान दिवस में प्रतिभाग न किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गन्ना कृषकों से अपील की है कि वह गन्ना की पताई को न जलाकर पताई को सामूहिक रूप से एकत्रित कर फर्म ध्रुव बायो फ्यूल, प्रा0लि0 ग्राम भोजपुर रामनाथ, तहसील फरीदपुर के संयंत्र पर पहुंचा दें।

 

 

उन्होंने कहा कि फर्म कृषकों की पराली एवं गन्ने की पताई रुपए 1500 प्रति टन के मूल्य से क्रय करेगी एवं प्रारम्भ में फर्म द्वारा जैविक खाद कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेंगी। जिलाधिकारी द्वारा कृषकों से जल संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती किये जाने की भी अपील की गयी।कार्यक्रम में प्रभारी वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र आई0वी0आर0आई0 डॉ0 वी0पी0 सिंह द्वारा कृषकों को फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ के विषय तथा पराली जलाने के नुकसान के विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए, पशुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दी। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

जिला उद्यान अधिकारी  पुनीत पाठक द्वारा अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं ड्रिप स्प्रिंकलर, पाली हाउस, कोल्ड स्टोरेज, एवं फसल विकास कार्यक्रम के बारे कृषकों को जानकारी दी गयी। कृषक श्री राकेश गंगवार ग्राम इटौआ धुरा बहेड़ी, श्री गजेन्द्र सिंह ग्राम खड़गपुर फरीदपुर द्वारा घटतौली की समस्या को उठाया गया एवं विकासखण्ड भदपुरा में कृषकों द्वारा धान क्रय केन्द्र विकासखण्ड परिसर में स्थापित किये जाने का सुझाव रखा गया। इसके अतिरिक्त कृषकों द्वारा विलम्ब से गन्ना भुगतान की समस्या को प्रमुख रूप से उठाया गया।बैठक में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग ,विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, प्रगतिशील कृषकों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
newsvoxindia

Recent Posts

बार काउन्सिल ऑफ उ0प्र0 की अनुशासन समिति में सदस्य नामित

बरेली ।वरिष्ठ अधिवक्ता यशेन्द्र सिंह को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में…

20 hours

युवती ने युवक पर घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

- पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मुकदमा बहेड़ी। एक युवती ने एक युवक…

20 hours

कार्यवाही की संस्तुति के दो माह बाद भी नही हटा स्कूल की ज़मीन से कब्ज़ा

बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी…

20 hours

पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति समेत परिवार के 12 लोगो पर मुकदमा दर्ज

बरेली। 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई।…

20 hours

कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…

22 hours

पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…

22 hours