नेशनल

(Aaj ka din )सिद्धिदात्री दिवस पर त्रिग्रही, पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में मनेगी रामनवमी -होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मिथुन राशि में चंद्रमा गतिशील रहेगा। आज नवरात्रि का नौवां दिन है। आज के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना और कन्या पूजन का विधान है। साथ ही और रामनवमी भी है। आज के दिन भगवान राम का अवतार हुआ था। ऐसे में भगवान राम का अभिषेक करने से जन्मोत्सव मनाने से भगवान की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। आज का दिन सिद्ध दायक दिवस है। आज व्रहस्पतिवार में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना समस्त मनोरथों को पूर्ण करेगी। केले पर जल अर्पण करें। मुनक्का औरआंवले का भोग लगाएं। बृहस्पतिवार व्रत की कथा पढ़ें। पीले पीले वस्त्र धारण करें और दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग शांत होंगे।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- चैत्र मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- नवमी तिथि

दिन-गुरुवार

नक्षत्-पुनर्वसु नक्षत्र

योग- अतिगंड योग

करण- वालव करण

राहुकाल- मध्यान्ह 1:50 से 3:22 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 06:07 से 7:39 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 10:44 से मध्यान्ह 3:22 तक

शुभ, अमृत,चर, का चौघड़िया शाम 4:55 से रात्रि 9:22 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष – वाणी में सौम्यता रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। संगीत में रुचि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं।

वृष – मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन – मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी।

कर्क – मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी अज्ञात भय से पीड़ित हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। धर्मकर्म में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं।

सिंह – आत्मसंयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए किसी मित्र के साथ विदेश जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत से सन्तुलित रहें। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन बन सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।
कन्या राशि- वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला – आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक – मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु – व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग से किसी नए कारोबार को शुरू कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।

मकर – मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कुंभ – धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

 

(Aaj ka din)

मीन – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। वाणी में सौम्यता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।(rashifal)

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

प्राइवेट अस्पताल चलाने की शिकायत पर एएनएम को नोटिस

शीशगढ़। गत दिनों जनसुनवाई पोर्टल पर की गईं सरकारी नौकरी के बावजूद प्राइवेट अस्पताल चलाने…

5 hours

गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

शीशगढ़।बरेली लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कस्बे के बरिष्ठ कांग्रेसी नेता…

5 hours

द्रोपदी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर बरेली से चंचल…

5 hours

शराब तस्करों के पास से 90 शराब के पाउच बरामद

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने शराब तस्करों को पकड़ लिया।तलाशी लेने पर देशी शराब…

5 hours

अखिलेश ने किसानों को साधा बोले दिल्ली में सरकार बनवाओ , माफ कर देंगे कर्ज

अखिलेश को सुनने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग  अखिलेश ने भाजपा को कई मुद्दों पर…

5 hours

हमारे नेता ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनाने का काम किया: अमित शाह

शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज  गृहमंत्री ने मनमोहन सिंह…

7 hours